हाजीपुर, मई 3 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। महिसौर थाना के चांद सराय गांव में घर में घुसकर एक महिला एवं उसके परिजनों को मारपीट कर जख्मी करने एवं लूटपाट किए जाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में चांद सराय निवासी सुलेखा देवी ने अपने पड़ोसी रंजन कुमार, किरण देवी, शिवम कुमार एवं बिदुपुर थाना के नानहक चौक निवासी मुंशीलाल सिंह तथा दो अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 12 मार्च को सरकारी नल जल का पाइप उनके पड़ोसी आरोपी रंजन कुमार द्वारा काट कर पानी रोक दिया गया था। इसके बाद बीते 26 अप्रैल को शाम करीब 6:30 बजे उनके घर पर रंजन कुमार की पुत्री बबली कुमारी द्वारा पत्थर फेंका गया। इसी बात का विरोध करने पर सभी आरोपी घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट किया। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा गला दबाकर उनकी हत्या ...