पीलीभीत, मार्च 20 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की गई। कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके देवर का गांव के प्रधानपति से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते प्रधानपति अपने भाई के साथ उसके घर पहुंचा और दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों आरोपी जबरन घर में घुस आए और घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता की। आरोप है कि महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ भी की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने इसमें कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...