रुडकी, मार्च 7 -- मंगलौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम खेडाजट में दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्रता कर दी। पीड़ित परिवार ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खेड़ाजट निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक मार्च की रात लगभग 9:30 गांव के ही महक सिंह, मगन, विपिन और अतुल भारद्वाज नशे की हालत में उनके घर में घुस आए। उक्त आरोपियों ने घर में मौजूद पंकज कुमार की पत्नी कुसुम और पुत्रवधू रंजना के साथ अभद्रता की और उनके साथ गाली-गलौज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...