संतकबीरनगर, मई 29 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। ​बेलहर कला थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया में आपसी रंजिश और साजिश के तहत दबंगों द्वारा एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया। महिलाओं और पुरुषों पर लाठियों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है।फुलवरिया निवासिनी प्रमिला देवी पत्नी अवधेश पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि बुधवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही विपक्षी रमेश पुत्र हरिभजन, सुरेश पुत्र हरिभजन, राकेश पुत्र निरंजन और ममता पत्नी रमेश ने पूरी साजिश के तहत उनके घर को घेर लिया। आरोपितों ने पहले दरवाजे पर आकर ललकारा और गाली-गलौज शुरू कर...