पीलीभीत, मार्च 22 -- पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उनका बेटा दरवाजे के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था। इस दौरान मनोज गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता न उससे फोन ले लिया। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर मनोज ने मोबाइल वापस कर दिया। 18 मार्च को तान्या गुप्ता गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गई। आरोप है इस दौरान मनोज गुप्ता ने महिला की सास, जेठानी के साथ मारपीट की। बचाने गई महिला की पिटाई लगाते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मनोज गुप्ता, तान्या गुप्ता और महक गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...