दरभंगा, मार्च 6 -- दरभंगा। बेंता थाना क्षेत्र के बेंता चौक के समीप होली के दिन घर में घुसकर मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार, शाहगंज बेंता चौक स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे रहने वाली प्रीति देवी (पति- छोटू साहनी) के घर में अचानक 10 से अधिक लोग घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं, बच्चों और अन्य परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की। परिजनों का कहना है कि मोहल्ले में छोटे भाई और एक अन्य युवक के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसे तुरंत सुलझा लिया गया था। लेकिन कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग समूह बनाकर पहुंचे और एकतरफा हमला कर दिया। हमले में प्रीति देवी के पैरों में गंभीर चोट आई है। परिजनों के मुताबिक...