बागपत, जून 5 -- खेकड़ा। क्षेत्र के घिटौरा गांव में दो छोटे भाइयों ने घर में घुसकर भाई, भाभी और नाबालिक भतीजी को लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने ही पुलिस को हमला करने की सूचना दी। पुलिस ने घटना की जांच की, तो सूचना देने वाले ही आरोपी निकले। जिसके बाद दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्र के घिटौरा गांव में तीन भाई सुशील, अनिल और सुनील अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे हैं। उनके बीच संपत्ति का विवाद बना हुआ है। इसी विवाद में बुधवार को अनिल और सुनील लोहे की रॉड व सरिया लेकर सुशील के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर हमले के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज वहां उन्होंने गाली गलौज करते हुए सुशील पर लोहे की रॉड और सरिये से हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल होने के साथ बेह...