घर में घुसकर भाई-बहन पर धारदार हथियारों से हमला, युवक मेरठ रेफ
शामली, मई 30 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद में बीती देर शाम घर में घुसकर भाई-बहन पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि युवक की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी उमर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के आधा दर्जन लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उसके भाई आसिफ तथा बहन बुशरा पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.