एटा, मार्च 3 -- घर में घुसकर बेटी पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। घर में रखा सामान तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पिता ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला न्यू संजयनगर निवासी सूरजपाल मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 फरवरी को बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसी समय आरोपी सचिन यादव निवासी न्यू संजयनगर , धीरज निवासी नामालूम, एक अन्य अज्ञात आरोपी घर में घुस आए। घर में घुसकर आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर बेटी पर हमला कर घायल कर दिया। घर में रखा सामान तोड़ दिया। चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाचं शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...