गोरखपुर, अप्रैल 15 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भेलाभार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 70 वर्षीय राजनारायण दुबे के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 13 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और दरवाजा बंद कर हमला कर दिया। आरोप है कि गला दबाने का प्रयास करते हुए लात-घूंसे से पीटा गया और टीवी व मोबाइल तोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह बचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...