घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति से मारपीट
नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। थौरा गांव निवासी भगत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मां प्रेमावती और पिता उदयवीर 18 मई को घर पर थे। इसी बीच विजय अपने एक अज्ञात साथी के साथ आया और घर का दरवाजा खटकाने लगा। भगत सिंह की मां ने दरवाजा खोला तो वह अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। बीचबचाव में आए बुजुर्ग पर भी हमला किया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.