घर में घुसकर बच्चों से मारपीट, तीन पर रिपोर्ट
बदायूं, मई 10 -- गांव नगला तरऊ में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर दो बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नगला तरऊ निवासी आरती पत्नी राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मई की सुबह करीब दस बजे गांव के ही संजय पुत्र मटरू, सुरजीत पुत्र विजेंद्र और सुभाष पुत्र मटरू गालीगलौज करते हुए उसके घर में घुस आए। आरोप है कि संजय के हाथ में फावड़ा तथा अन्य लोगों के हाथ में लाठी-डंडे थे। तीनों ने उसके बच्चों संध्या और शिवा के साथ मारपीट की, जिससे शिवा के सिर और संध्या के हाथ में चोटें आईं। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन नामजद आरती ने बताया कि वह दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंची तो बच्चों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह दोनों बच्चों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.