हापुड़, जून 4 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरावनी में पानी के पाइप को लेकर हुए विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव सरावनी के ओसामा ने बताया कि एक जून को पानी के पाइप को खोलने को लेकर गांव के गोला उर्फ शहजाद, आजाद तथा भूरे उर्फ सारिब से उसका विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र पर मारपीट करने में मुकदमा आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर तीनों आरोपित उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान एक आरोपी ने फावड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह ल...