हरिद्वार, जून 21 -- पथरी थाना क्षेत्र के गांव बोडाहेड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 11 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव बोडाहेड़ी निवासी मुबारिक ने बताया कि गांव के ही शकील, गुलफाम, शहजान, मुस्तकीम उर्फ कल्लू, शमीम, समीर, रिजवान, इमरान, कमरेज और उसमान सहित अन्य लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 18 जून की रात करीब नौ बजे उनके रिश्तेदार साहिब और सहबान दावत में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर फायरिंग, मारपीट करने के आरोप में ग्यारह नामजद समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज इसी दौरान आरोपित हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आ...