प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। युवक के घर में घुसकर आरोपियों ने उसे और उसके परिजनों मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज इलाके के कटरा दुग्धा निवासी रंजीत पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ अप्रैल की शाम करीब आठ बजे वह अपने घर पर बैठा था। उसी समय गांव के विनोद पटेल, हंसराज पटेल, विमलेश, गोविंद, बुधराम, सुनील कुमार व पांच अज्ञात महिलाओं ने लाठी, रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव में आई पीड़ित की मां समा देवी, पिता सुरेश चन्द्र के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। यह भी पढ़ें- युवक से की मारपीट, मुकदमा दर्ज पीड़ित भागे तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है...