फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के वलीपुर गढ़ी गांव में 4 अगस्त सुबह घर में घुसे आरोपितों ने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर जेवरात व नकदी लूट ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वलीपुर गढ़ी गांव निवासी रचना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अगस्त की सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर गांव के ही विजय, अजय, संजय और चंद्रपाल दीवार फांदकर घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपितों ने उसे पकड़कर तलवार और तमंचे से मारपीट की। आरोपितों ने घर में रखे सेफ से सोने के जेवरात और नकदी निकाल ली। महिला के मुताबिक आरोपित जेवर तथा 90 हजार रुपये ले गए। उसकी मां के पहने हुए जेवर भी आरोपित उतरवा ले गए। इनमें उसके कंगन, कान के टॉप्स और एक अंगूठी तथा मां के कुंडल शामिल हैं...