घर में घुसकर परिवार से मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार का आरोप
रामगढ़, जून 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़ाखुखरा गांव के निवासी महेश मुंडा ने गांव के ही राजेश मुंडा और उसके सहयोगियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में महेश मुंडा ने आरोप लगाया है कि 20 जून की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान राजेश मुंडा अपने सहयोगियों के साथ जबरन उनके घर में घुस गया और मारपीट करते हुए उन्हें घर से बाहर ले गया। आवेदन के अनुसार जब बीच-बचाव के लिए महेश मुंडा की पत्नी लीलता देवी पहुंची तो आरोपितों ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के साथ मारपीट करने तथा दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं महेश मुंडा की वृद्ध मां जब बचाव के लिए आगे आईं तो उन्हें भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया। शिकायत में कहा गया है कि घटना के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.