घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिलाओं समेत कई घायल
हापुड़, अप्रैल 2 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भदस्याना में पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 29 मार्च की शाम आरोपी पक्ष के लोग एकजुट होकर उनके घर में जबरन घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने सोनू, महेश, सुनीता, प्रियंका और देवकी को बुरी तरह पीटा। हमले में देवकी के चेहरे पर लोहे के हथियार से वार किया गया, जबकि सुनीता के सिर पर लोहे की रॉड मारी गई। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए और पूरे परिवार को गांव छोड़ने की चेतावनी भी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।पीड़ित का आरोप है कि पहले थाना स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई, लेकिन अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.