रामपुर, अप्रैल 8 -- स्वार। घर में घुसकर हमलावरों ने परिवार के साथ मारपीट की गई, जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत नरपत नगर दुन्दावाला निवासी अफरोज जहां पत्नी गयासुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे कुछ लोग उसके घर मे घुस आए। आरोप है कि युवक गाली-गलौज करने लगे, परिजन के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गयासुद्दीन और गनीयुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी आ गए, जिन्हें आता देख हमलावर युवक आइंदा देख लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...