बाराबंकी, अप्रैल 21 -- बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के सादामऊ गांव में सोमवार की सुबह विपक्षी ने पुरानी रंजिश में घर में घुस कर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। सिर पर चोट लगने से एक युवक बेहोश हो गया था। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सादामऊ निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी गांव के ही गुरुवचन उर्फ गुर्जर, विमल, विपिन उर्फ लंगड़ा, मूलचंद्र उर्फ बौना, राम अचल यादव व अन्य लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने प्रदीप की मां रेखा देवी, बहन लक्ष्मी देवी और भाई दिलीप कुमार पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.