मेरठ, जनवरी 25 -- सरधना। रार्धना गांव में दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। सभी को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। थाने पहुंचकर पीड़ितों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। धर्मेंद्र पुत्र मेहर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रहता है। शुक्रवार को उसके भतीजे का जन्मदिन था जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ गांव आया हुआ था। आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। रात में सभी अपने घर पर बैठे हुए थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से सभी को बुरी तरह पीटा जिसमें धर्मेंद्र के अलावा उसकी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.