मधुबनी, मार्च 27 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में गुरुवार की रात आपसी विवाद को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में वार्ड 15 निवासी संजय पोद्दार और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पति पत्नी के अनुसार, गुरुवार की देर रात जब वे घर में थे, तभी तीन से चार की संख्या में लोग अचानक घर के अंदर घुस आए। हमलावरों ने बिना कुछ सोचे- समझे संजय पोद्दार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते, हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को काफी चोटें आई हैं। घटना की सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.