मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक ने नर्सिंग होम संचालिका को धमकाया। आरोपी का एक गुर्गा महिला के घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी नर्सिंग होम संचालक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व किसरौल गुम्बद वाली गली निवासी मोहम्मद अशद से उनकी कहासुनी हो गई थी। आरोप लगाया कि उसके बाद से मोहम्मद अशद कई बार उसके ऊपर हमला कर चुका है। पीड़िता के अनुसार बीते 21 मार्च को को सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर अपने स्टाफ के साथ बैठी थी। आरोप लगाया कि उसी समय मैनाठेर थाना के गांव तहारपुर निवासी फुरकान घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता के कपड़े उतारने की कोशिश की। इस संबं...