घर में घुसकर नगदी जेवर समेत 10 लाख की चोरी
बाराबंकी, मई 21 -- त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना के हुसैनाबाद गांव के दो घर में बुधवार की रात घुसे चोरों ने नगदी जेवर समेत करीब 10 लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने से पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हुसैनाबाद गांव में बुधवार रात 11 बजे चोरों ने मोहित विश्वकर्मा पुत्र कल्लू और सुभाष पाल पुत्र शंकरपाल के घरों को निशाना बनाया। घटना के समय दोनों घरों के लोग गांव में हो रही श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए गए हुए थे। जब देर रात दोनों परिवार अपने घरों को पहुंचे तो दरवाजे का टूटा ताला देख कर हतप्रभ रह गए। जब वह अंदर पहुंचे तो देखा अन्य कमरों का ताला टूटा है और सामान बिखरा हुआ है। चोरी की जानकारी होने पर वहां चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीणों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.