घर में घुसकर नगदी आभूषण समेत लाखों की चोरी
बाराबंकी, अगस्त 2 -- बाराबंकी। थाना माती क्षेत्र के ग्राम रघई में एक घर में छत के रास्ते घुसे चोर ने करीब 1.5 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रघई गांव निवासी काशीराम वर्मा ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे से तीन बजे के बीच चोर छत के रास्ते घर में घुसे। चोरी के दौरान घर की बिजली बंद कर दी गई। इसी दौरान चोर ने उनकी पत्नी का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे उनकी नींद खुल गई। शोर होने पर चोर मोबाइल पर बात करते हुए पीछे के रास्ते से कूदकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना में करीब 1.5 लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.