दरभंगा, मार्च 17 -- कमतौल। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत कमतौल अहियारी वार्ड चार निवासी रविशंकर साह के घर में गत रविवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में उनकी पत्नी वैजयंती माला ने कमतौल थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में बताया गया है कि चोर घर में घुसकर कमरे में रखी आलमारी व बक्सा तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए जेवरात में सोने का टीका, झुमका, मंगलसूत्र, बच्चों के दो सोने का दुर्गा जी, एक चांदी का ढोलना, चांदी की पायल, चांदी का दो जोड़ा बाला व चांदी का एक प्लेट सहित अन्य कीमती सामान शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.