हापुड़, मार्च 11 -- नशे के कारोबार का विरोध करने पर थाना धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला जाकिर कॉलोनी में होली के त्योहार पर कुछ युवकों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे परिवार कई सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गये। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस की कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र दिया है। एसपी को दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार मोहल्ला निवासी नूरहसन ने बताया कि, गांव के कुछ युवक नशे का अवैध रुप से कारोबार करते है। पीड़ित परिवार और समाज के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि, 4 मार्च को होली का पर्व था। इसी दौरान गांव के कुछ युवक अचानक घर में घुस आये, और घर के बह...