मुरादाबाद, मार्च 31 -- घर में घुसकर दो युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राघूवाला निवासी हनीफ पत्नी भूरा ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 मार्च सोमवार की रात करीब 9 बजे उनके पुत्र अनीस और सलमान घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही नईम पुत्र अकबर, सारिक, आरिफ, सोनू और आसियान पुत्रगण नईम उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों,गड़ासे से अनीस और सलमान पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.