घर में घुसकर दुष्कर्म में किशोरी हुई गर्भवती, आरोपित गिरफ्तार
ललितपुर, सितम्बर 6 -- ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत एक ग्राम पंचायत के मजरे में दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली सदर क्षेत्र अन्तर्गत एक ग्राम पंचायत में रहने वाली 13वर्षीय बालिका चार महीने पहले घर पर अकेली थी। तभी गांव में रहने वाला शिशुपाल और कृष्णा उसके घर के बाहर आए। इस बीच शिशुपाल उसके घर के भीतर घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय कृष्णा उसके घर के दरवाजे पर खड़ा रहा। बाद में दोनों आरोपित इस घटना के संबंध में किसी को कुछ बताने पर किशोरी व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद किशोरी भयभीत और सहमी-सहमी रहने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.