मेरठ, मई 2 -- लोहियानगर क्षेत्र के घोसीपुर गांव में एक महिला ने पड़ोस के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट और साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की वीडियो रिकॉर्ड की थी, जिसे आरोपियों ने मोबाइल छीनकर खत्म करने की कोशिश की। शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि वह 23 अप्रैल को घर पर अकेली थी, तभी गांव का एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और उससे उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने इस घटना का वीडियो भी बनाया था। उसने घटना की जानकारी आरोपी के परिजनों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर 12 वर्षीय बालिका से की छेड़खानी पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...