घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर धमकी, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 18 -- हरनही/खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने शुक्रवार को खजनी थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में हुई है। पति के रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहने के कारण वह अधिकांश समय मायके में रहती है। तहरीर के अनुसार, शादी से पहले वह अपनी बहन की ससुराल में एक कार्यक्रम में गई थी, जहां एक अस्पताल में काम करने वाले युवक से उसकी पहचान हुई।
आरोप की जानकारी आरोप है कि युवक ने उस समय भी उससे संबंध बनाने का प्रयास किया था। विरोध करने पर वह चला गया, लेकिन बाद में फोन कर परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.