बरेली, जून 1 -- आंवला। मोहल्ला अनूपुरा नई बस्ती में दबंगों ने घर में घुसकर एक दंपति पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अनूपुरा नई बस्ती की सहाना और उसके पति फरमान शुक्रवार को घर में थे। तभी वजीरगंज का युवक घर में घुस आए और फरमान से गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा। पति को बचाने दौड़ी सहाना के सिर पर डंडे मार दिया, वह लहूलुहान हो गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दम्पति की पिटाई, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...