पीलीभीत, जून 8 -- बीसलपुर। मोहल्ला बाजार कटरा में चार लोगों ने घर में घुसकर युवक को पीटकर घायल कर दिया। परिजनों को वह बेहोशी की हालत में युवक मिला। मामले की तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के मोहल्ला बाजार कटरा निवासी दिनेश चंद्र मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि अपना आपरेशन कराने के लिये बरेली गया था। उसका पुत्र शेखर मिश्रा घर पर अकेला था। पुत्र का एक हाथ व एक पैर पहले से ही टूटा हुआ था। पट्टियों द्वारा इलाज चल रहा है। रात में पांच लोग घर में घुस आए और उसके पुत्र को बेरहमी से पीटा। जब वह घर लौटा तो पुत्र बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने अंकुर ठाकुर, विक्रम व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...