हमीरपुर, जनवरी 5 -- मौदहा, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पर उसकी पत्नी व दो मासूम बच्चों को भी चोटे आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम करहिया निवासी 70 वर्षीय किशोरीलाल ने थाने में दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि बीती तीन जनवरी की रात करीब नौ बजे गांव के ही दबंग जयकरन उर्फ करिया ने अपने साथियों मिश्रीलाल, रोहित, अजय व हरीश के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में हमला कर दिया। सभी ने मिलकर उसेके पुत्र 35 वर्षीय गोरेलाल को जमकर पीटा। जिससे उसके दाहिने हाथ व दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। दाहिना पैर घुटने से टूट गया तथा सिर म...