मैनपुरी, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में गांव के दबंगों ने अधेड़ पर घर में घुसकर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी धमकी दे रहे थे कि उसे गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। मारपीट के दौरान घर में खड़ी बाइक भी तोड़ दी गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मारपीट, दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी रणवीर सिंह पुत्र भगवानदास ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि ग्रामवासी एक युवक की मौत के मामले में उसका पुत्र सजा काट रहा है। इसी बात को लेकर गांव के ही उमाशंकर, धर्मेंद्र, बृजेश, रोहित, सुषमा, रेनू, सुग्रीव उसके घर में घुस आए और लाठी डंडे लेकर हमला बोल दिया। आरोपी कह रहे थे कि उसके लड़के ने उनके भाई को मार दिया है। जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने गांव में...