इटावा औरैया, मार्च 6 -- गांव सतनूपुर साम्हों में दबंगों ने घर में घुसकर दंपत्ति और बच्चों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सतनूपुर साम्हों निवासी राकेश पुत्र सुरेश चंद्र ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि 3 मार्च की शाम करीब आठ बजे वह अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही रविन्द्र, राजकुमार, रिंकू, लक्ष्मीकांत, गीतम, दीपचंद और ऋषभ सहित अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी और बेटी को भी नहीं बख्शा। उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की गई, जिससे परिवार के लोगों को चोटें आईं। घटना ...