शामली, मई 9 -- थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी उमरपुर में घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट करने का मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सोहजनी उमरपुर निवासी अब्दुल करीम पुत्र ममरोज ने थानाभवन पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही नौशाद, इरशाद, अबरार पुत्रगण यामीन तथा इसरार पुत्र फज्जरा आए दिन गांव में झगड़ा व दबंगई करते रहते हैं। आरोप है कि 4 मई 2026 की रात करीब आठ बजे पीड़ित अपनी पत्नी अंजुम के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- खेत पर बकरी जाने पर दबंगों ने पीटा, रिपोर्ट विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसकी पत्नी अंजुम घायल हो गई। शोर सुनकर सत्तार पुत्र गनीद व रिजवान प...