एटा, मार्च 18 -- घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने एवं हमला करने के मामले में दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट दर्ज हो गई है। दूसरे पक्ष से महिला ने मारपीट, तोड़-फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पांच नामजद, 15 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले भी एक पक्ष पहले ही मामले में रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। कोतवाली नगर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी रुपा राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 18 मार्च को मोहल्ला शांतिनगर निवासी अंकित पांडेय, मंजीत पांडेय, संजीव पांडेय, मुकेश पांडेय, अमित पांडेय 15 अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आए। घर में घुसकर गाली-गलौज की। घर में रखा सामान तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पीड़िता ने कोतवाली नगर में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी ह...