हापुड़, अप्रैल 2 -- सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ व छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न करने का पुलिस पर आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने एसपी से की शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि 11 मार्च 2026 की सुबह तड़के करीब साढ़े पांच बजे गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश में पथराव करते हुए जबरन उनके घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने घर में तोडफ़ोड़ करते हुए उनके साथ मारपीट की और महिलाओं व नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इससे उनकी पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर मचाने पर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.