गंगापार, अप्रैल 27 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी घर में घुसकर लाठी डंडा से महिलाओं को मारे पीटे और तोफ फोड की। पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई सिपाह निवासी रिजवाना बानो और नजमा बानों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी एक राय होकर घर में घुसकर तोड़फोड़ फोड़ किए। विरोध पर लाठी डंडा से मारे पीटे और जान से मारने की धमकी दिए तथा गालियां दीं। इसमें नजमा बानो और रिजवाना बानों को चोटें आयी है। पुलिस ने गांव के आशिक अली, जिशान अली, मोहम्मद अरबाज, शहबाज, कैफिया बानो, शाहीन बानो और रेशमा बानो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.