घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज
गंगापार, जून 24 -- तिलईबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम बादलपुर कहली में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा तीन को जख्मी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बादलपुर कहली निवासी रुकसाना बानो पत्नी सईद खान का आरोप है कि वह अपने घर में मजदूर लगवाकर काम करवा रही थी। आरोप है कि तभी विपक्षी एक राय होकर गालियां देते हुए लाठी डंडा लेकर घर पर चढ़ आए। रुकसाना बानो का आरोप है कि उसे और उसकी पुत्री नुजहत, नर्गिस को मारने पीटने लगे जब जान बचाकर घर-घर में घुस गए तो विपक्षी घर में घुसकर मारे पीटे और गृहस्थी का कीमती सामान तोड़ दिए। रुकसाना बानो का आरोप है कि वीडियो बनाने पर यह धमकी दी गई कि इसे डिलीट कर देना वरना जान से मार देंगें। घायल रूकसाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.