लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- धर्मापुर में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। रविवार रात करीब एक बजे तेंदुए ने घर के अंदर बंधी एक बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के समय गृहस्वामी प्रहलाद अपने परिवार के साथ घर के बाहर बने बंगले में सो रहे थे। मझगईं रेंज के अंतर्गत धर्मापुर के प्रहलाद के घर में रात एक बजे तेंदुआ घुस आया। उसने बकरी पर हमला कर दिया। रात में बकरी की तेज आवाज सुनकर प्रहलाद की पत्नी गीता की नींद खुली। वह घबराकर घर के अंदर पहुंचीं तो पहले किसी भेड़िये के हमले का अंदेशा हुआ, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। तेंदुआ बकरी की गर्दन दबाए हुए था। डर के मारे गीता शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागीं। शोर सुनकर प्रहलाद, उनके भाई उत्तम सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की आवाज सुनकर घबराया तेंदुआ बकरी को छोड़कर घर के सामने वाल...