रुद्रपुर, जून 27 -- सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म के ग्राम पालनगर झाड़ी नंबर-2 निवासी एक महिला ने उत्पीड़न, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और खुदकुशी कर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम पालनगर निवासी रजविंदर कौर पत्नी सुखविंदर सिंह ने बताया कि 31 मार्च की रात गांव के ही लखविंदर सिंह पुत्र स्व. जोगेंद्र सिंह और उसकी पत्नी पल्लवी दत्ता ने उनके साथ गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा आरोप है कि लखविंदर जान से मारने की नीयत से उनकी ओर दौड़ा। वह किसी तरह भागकर कमरे में पह...