बस्ती, अप्रैल 16 -- बभनान/पैकोलिया, हिन्दुस्तान टीम गेहूं काटने वाली कंपाइन मशीन को पहले खेत में ले जाने को लेकर शुरू हुए विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला करना महंगा पड़ गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छह नामजद पर केस दर्ज किया है।पैकोलिया थानाक्षेत्र के चांदा खुर्द गांव निवासी सुनील दूबे ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया है कि बीते सात अप्रैल की शाम साढ़े चार बजे गेहूं काटने वाली कंपाइन मशीन को पहले अपने खेत में ले जाने के चक्कर में हुए विवाद की रंजिश को लेकर मेरे पट्टीदार अशोक कुमार, आदर्श कुमार ने गालीगलौज देते हुए मारने-पीटने लगे। यह भी पढ़ें- गेहूं काटने से रोकने पर जानलेवा हमला मैं किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा। उसके बाद उपरोक्त लोगों के साथ रामकृष्ण दूबे, सावित्री दूबे, आस्था दूबे, माधुरी दूबे डण्डा, लो...