घर में घुसकर जानलेवा हमला, चार पर मुकदमा
गोरखपुर, जुलाई 4 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर में घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित राजेश सिंह के अनुसार, गांव के रमेश सिंह, सुरेश सिंह, भानू प्रताप सिंह और अवनीश सिंह रात करीब आठ बजे उनके घर में घुस आए और मारपीट की। आरोप है कि चोरी हुए मोटर पंप के मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी से नाराज होकर आरोपियों ने गला दबाने और मुंह बंद कर जान लेने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उन्हें बचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.