सीतापुर, मार्च 26 -- सीतापुर, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में शोहदे ने अपने साथी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध पर तमंचा दिखा आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपियों ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। कोर्ट के आदेश पर दो माह महमूदाबाद पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।बाराबंकी निवासी पीड़िता के मुताबिक वह महमूदाबाद स्थित अपनी बहन के घर आई थी। आरोप है कि 11 जनवरी को बहन के गांव ही आरोपी विवेक कुमार और धर्मराज घर में घुस आए। आरेापी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। चीख पुकार सुन आई बहन ने बीच बचाव किया तो आरोपी तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि पीड़िता अपनी बहन के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने गई, तो धर्मराज और विवेक ने ...