सिद्धार्थ, अप्रैल 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के अहिरौली तिवारी गांव की विवाहिता ने अपने साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।प्रार्थना पत्र में लिखा कि 21 अप्रैल को मेरे पति लाइट व टेंट का कार्य करने के लिए बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। रात करीब आठ बजे उसके गांव के साहिद पुत्र बेचन दारू पीकर घर में घुसकर जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोर करने पर चला गया। जब मेरे पति रात में घर आए तो मैंने उनसे सारी बात बताई। पति जब उसके घर गए तो उसने पति के साथ भी अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 333, 74, 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.