जौनपुर, सितम्बर 14 -- मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सटवा गांव निवासी देवी प्रसाद मिश्र के घर शनिवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर आलमारी और बॉक्स का ताला तोड़ दिया। उसमें रखा करीब ढाई लाख का गहना तथा पांच हजार नकद लेकर चंपत हो गए। परिजनों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। सुबह कुछ टूटे बॉक्स गांव के किनारे एक पेड़ के नीचे लोगों को मिले। घर में देवी प्रसाद की बहन कंचन देवी और उसकी बेटी सोई थी। उनकी नींद तब खुली जब पड़ोसी ने हल्ला मचाया। कंचन ने बताया कि दो पायल, एक मांग टीका, एक लॉकेट लगा सोने की चेन, दो अंगूठी, एक हाफ पेटी, एक झुमका, दर्जन भर साड़ी आदि करीब ढाई लाख का समान चोर उठा ले गए। वही पड़ोसी सुभाष चंद्र त्रिपाठी के भी घर में चोर घुसे थे। उनके यहां से भी दो बॉक्स बाहर निकाल लिए। सुभाष के अनुसार उसमें काग...