घर में घुसकर चोरों ने 15 लाख के जेवर व नगदी पार किया
अंबेडकर नगर, जून 22 -- इंदईपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा गांव में बीती रात्रि को चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी का लाॅकर तोड़कर करीब 15 लाख के आभूषण व हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर आसानी से फरार हो गये। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी के आरोप में प्रार्थना पत्र दिया है। बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा निवासी चंगेज खान पुत्र हुजऊ अपने परिवार के साथ बीते रविवार देर शाम को खा पीकर अपने परिसर में ही सोने लगे जबकि घर का एक सदस्य अपने कमरे में ही सो रहा था। बताया जाता है कि बीते रात को अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से घर के भीतर घुस गये तथा कमरे में रखे अलमारी के लाॅकर को तोड़कर उसमें से सोने की हार, अंगूठी, चेन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.