कानपुर, अप्रैल 25 -- सरवनखेड़ा,संवाददाता। जले में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हे रहा है। बेलगाम चोर धड़ाधड़ वारदातें कर लोगों में दहशत पैदा करने के साथ पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार रात में चोरों ने गजनेर थाना क्षेत्र के मनेथू गांव के एक किसान के घर में घुसकर लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण कीमती सामन व नगदी पार कर ले गए। सूचना पर गांव पहुंची पलिसने घटना की छानबीन व चोरों की तलाश शुरू की है। मनेथू गांव के रहने वाले सत्य नारायण किसानी करते हैं। उनका पुत्र अमित अपनी पत्नी दीपा के बीमार होने की सूचना पर ससुराल गया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर चोरों ने पार किए लाखों के आभूषण व नगदी शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद सत्यनारायण घर के बाहर बरामदे में आकर लेट गए थे। रात में चोरों ने मेन गेट की कुंडी खोलने के बाद घर में घुसने के बाद कमरे...